प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ कल सड़कों पर उतरेगा भाजपा विधायक दल, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ होगा जोरदार प्रदर्शन : जयराम ठाकुर

 

मानसून सत्र में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा राहत, कर्मचारियों की देनदारियां और टूटी गारंटियों पर सरकार को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा
भाजपा जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे लोकतंत्र पर हमला, सरकार पुलिस-प्रशासन का कर रही राजनीतिक दुरुपयोग : भाजपा विधायक दल
शिमला, 4 अगस्त।
भाजपा विधायक दल की बैठक आज शिमला के होटल मरीना में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता स्वर्गीय नारायणन जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ की गई।
बैठक के बाद विधायक दल के सचिव एवं विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस सरकार की कार्यशैली तथा आगामी 21 अगस्त से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि विधायक दल ने प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा के विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य जनप्रतिनिधियों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज करने तथा पुलिस-प्रशासन एवं सरकारी एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है और सरकार प्रतिशोध की भावना से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
रणधीर शर्मा ने बताया कि इसी के विरोध में 5 अगस्त को सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सीटीओ चौक, शिमला से विशाल विरोध प्रदर्शन एवं मार्च निकालेगा। इसमें भाजपा के सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल शिमला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कांग्रेस सरकार की प्रतिशोधात्मक राजनीति की पोल पूरे प्रदेश में खोली जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भाजपा पूरी मजबूती के साथ जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाएगी। प्रदेश में बारिश के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह भूस्खलन, बिजली और पेयजल आपूर्ति की बाधित व्यवस्था तथा सरकार की अपर्याप्त मानसून तैयारियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा लेकर सदन में सरकार से जवाब मांगेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के बाद आज तक अनेक प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नहीं हो पाया है और क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे का पुनर्निर्माण भी अधूरा पड़ा है। भाजपा इस गंभीर विषय पर सरकार की विफलता को सदन में उजागर करेगी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिनदहाड़े गोलीकांड, कुल्हाड़ी कांड, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती तथा चिट्टा माफिया की बढ़ती गतिविधियां इस सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े नशा तस्कर सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं और प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा इन सभी विषयों पर सरकार से जवाब मांगेगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आज मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पटवारी कार्यालय तक फैला हुआ है। भाजपा विभिन्न विभागों में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों को तथ्यों और दस्तावेजों सहित विधानसभा में उठाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबित देनदारियां, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, वित्तीय लाभ, युवाओं को प्रतिवर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा तथा कांग्रेस की अन्य चुनावी गारंटियों को पूरा न करने के मुद्दे भी सदन में प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल रही है। पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू हुई अनेक विकास परियोजनाएं बंद कर दी गई हैं। विभागों के पास सड़कों की मरम्मत तक के लिए बजट नहीं है, परिवहन व्यवस्था प्रभावित है और मंत्री तक जनहित के कार्य कराने में असहाय दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मंत्रिमंडल नहीं बल्कि “मित्र मंडली” सरकार चला रही है और जनता के हितों की उपेक्षा कर फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। मुख्यमंत्री की बयानबाजी उनकी राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाती है। भाजपा का विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी।
रणधीर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और विधायकों की लगातार निगरानी कराई जा रही है, उनके फोन टैप किए जा रहे हैं तथा पुलिस और प्रशासन के माध्यम से बैठकों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भाजपा इस प्रकार की निम्नस्तरीय राजनीति की घोर निंदा करती है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
बैठक में सतपाल सिंह सत्ती, विक्रम ठाकुर, हंसराज, राकेश जमवाल, विनोद कुमार, पवन काजल, इंदर सिंह गांधी, अनिल शर्मा, विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, प्रकाश राणा, आशीष शर्मा, डी.एस. ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, जनक राज, पूर्ण चंद, दीपराज, जे.आर. कटवाल, रणवीर सिंह तथा रीना कश्यप सहित भाजपा विधायक दल के सदस्य उपस्थित रहे।
Public Updates 24
Author: Public Updates 24

About US Public News Update 24 In an era where information travels faster than ever, Public News Update 24 stands as a trusted source of credible, balanced, and impactful journalism. As a bilingual news portal, we bring stories to our readers in both English and Hindi, ensuring that important news reaches every section of society without barriers of language. Our commitment goes beyond simply reporting events. We strive to uncover the facts, provide context, and present every story with fairness, accuracy, and responsibility. From the heart of local communities to major developments across India and around the world, Public News Update delivers news that informs, engages, and empowers. Whether it is politics, governance, education, business, health, technology, sports, culture, entertainment, or social issues, our editorial team works tirelessly to ensure readers receive timely and trustworthy updates. We believe journalism is not just about breaking news—it's about building awareness, encouraging dialogue, and strengthening democracy through informed citizens. Our Vision To become a leading digital news platform that upholds the values of truth, transparency, and public interest while connecting audiences through quality journalism in both Hindi and English. Founder & Editor Dinesh Agarwal, Founder and Editor of Public News Update24, leads the...

Leave a Comment