[gtranslate]

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर अर्निका ठाकुर सम्मानित

 
समीरपुर, 25 अगस्त 2026:
समीरपुर क्षेत्र के संगरोह गांव की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी अर्निका ठाकुर ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अर्निका ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अर्निका ठाकुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का गौरव बढ़ा रही हैं। अर्निका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गौरतलब है कि अर्निका ठाकुर आगामी 09 सितंबर को पुडुचेरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह और गर्व का माहौल है।
प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अर्निका को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह पुडुचेरी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और ऐसी प्रतिभाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें