[gtranslate]

ऑकलैंड हाउस स्कूल के तेजस्वी कुठियाला ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी में भारत में तीसरा, एशिया में आठवां स्थान हासिल किया

 

शिमला, 23 अगस्त। ऑकलैंड हाउस स्कूल, शिमला के छात्र तेजस्वी कुठियाला ने देहरादून में 17 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में भारत में तीसरा और एशिया में आठवां स्थान हासिल किया।

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया के 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, चीनी ताइपे और हांगकांग के खिलाड़ी भी शामिल हुए।

तेजस्वी ने कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी शानदार गति, तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनका प्रदर्शन निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

ऑकलैंड हाउस स्कूल परिवार ने तेजस्वी कुठियाला को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। स्कूल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

तेजस्वी की इस उपलब्धि ने ऑकलैंड हाउस स्कूल और शिमला का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि हिमाचल की युवा खेल प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं।

AHS Sc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें