शिमला महिला मोर्चा की बहनों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी को राखी बाँधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस स्नेह और आत्मीयता के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार।
जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










