[gtranslate]

जेयूआईटी और माई भारत शिमला ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का आयोजन किया

नशा मुक्त भारत

विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ली और माई भारत की युवा सहभागिता पहलों में भाग लिया

शिमला, 19 सितंबर 2026:

मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जे पी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट के सहयोग से जेयूआईटी परिसर में युवा कनेक्ट कार्यक्रम – ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा’ पहल के अंतर्गत 100 सप्ताह के अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में युवाओं की सार्थक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

श्री विपिन कुमार, उप निदेशक, माई भारत, शिमला ने माई भारत पोर्टल पर अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोफाइल निर्माण तथा क्विज, युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों और अन्य युवा सहभागिता संबंधी अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज में भाग लेने तथा माई भारत पोर्टल का सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता सत्र श्री विशाल मिश्रा, यूथ आइकन द्वारा लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील किया। उन्होंने नशे की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अशोक कुमार नड्डा एवं डॉ. प्रदीप गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जेयूआईटी द्वारा किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्हें स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास और सामाजिक सहभागिता के लिए माई भारत एवं एनएसएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सिग्नेचर वॉल गतिविधि में भाग लिया, नशा मुक्त युवा की शपथ ली तथा VBYLD क्विज में सहभागिता की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह कार्यक्रम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के 100 सप्ताह के अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य युवाओं में जागरूकता, सहभागिता एवं स्वयंसेवा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें