[gtranslate]

SJPNL की 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत सड़कों की बहाली का कार्य शुरू

 

शिमला में SJPNL की 24×7 निरंतर दबावयुक्त जलापूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बहाली का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रभावित सड़कों की मरम्मत कर उन्हें बेहतर स्थिति में लाना और स्थानीय निवासियों एवं वाहन चालकों को राहत प्रदान करना है।

इस अभियान के तहत बालूगंज मार्केट रोड पर मेटलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि इसके साथ लगती एडवांस स्टडी रोड को मेटलिंग के लिए वेट मिक्स मैकडम (WMM) डालकर तैयार किया गया है।

इन सड़कों के बाद आगामी दिनों में खलिणी मार्केट रोड, शांति विहार रोड तथा संजौली से IGMC तक की सड़क पर भी मेटलिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य परियोजना के तहत SUEZ की टीमों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

सड़क बहाली अभियान पाइपलाइन बिछाने के कारण प्रभावित सड़कों को सुचारू और सुरक्षित यातायात के लिए पुनः तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर के अन्य चिन्हित मार्गों पर भी बहाली का कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें