[gtranslate]

विधान सभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवम्बर तक: कुलदीप पठानियां।

दिनाँक : 27-10-2026

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवम्बर, 2026 तक धर्मशाला, तपोवन विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 6 बैठकें आयोजित की जाएँगी तथा यह वर्तमान सरकार का तेरहवां सत्र होगा। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अब अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सूचनाएँ ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन विधान सभा सचिवालय को भेज सकते हैं। पठानियां ने कहा कि 16 नवम्बर को सत्र का शुभारम्भ अपराह्न 2:00 बजे होगा तथा प्रथम दिन शोकोदगार होंगे। इस शीतकालीन सत्र में कुल 06 बैठकें होंगी जिसमें 19 नवम्बर, 2026 का एक दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें