[gtranslate]

खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं युवा : अनुपम कश्यप

 

दो दिवसीय आनंद मेला शोघी का समापन, उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

शिमला, 1 नवंबर – दो दिवसीय आनंद मेला शोघी का समापन रविवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि खेल हमारी ताकत हैं और हमें इन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को निखारें। आज खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विभागों में खेल कोटे के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि मेलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की परंपरा वर्षों पुरानी है। मेले हमारी सभ्यता, संस्कृति और लोक परंपराओं की पहचान हैं। आनंद मेला शोघी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय पंचायतों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष इस मेले का स्तर और स्वरूप बेहतर हो रहा है। यह आयोजन स्थानीय लोगों को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों के विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेक विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को समयबद्ध राहत मिल सके।

उपायुक्त ने आनंद मेला आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम शिमला ग्रामीण कार्तिकेय शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बृजेश भारद्वाज, मेला कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, बीडीसी सदस्य मोनिका, थड़ी पंचायत प्रधान आशा कश्यप, प्रधान कपिल वर्मा, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, इंद्र ठाकुर, आनंदपुर से अशोक रोहाल, आशीष वर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिजल्ट
सीनियर चेस प्रतियोगिता में विशाल विजेता और धीरज उप विजेता, जूनियर चेस प्रतियोगिता में कार्तिकेय विजेता और प्रभनूर सिंह उप विजेता रहे जबकि जूनियर कबड्डी विजेता आनंदपुर और उप विजेता दभोटा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें