[gtranslate]

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

 
भोरंज/हमीरपुर, 2 नवंबर 2026:
भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आगामी 4 नवंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की।
बैठक में जिला सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान एवं कमलेश कुमारी, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों के अध्यक्ष अभयवीर लवली एवं अशोक ठाकुर सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 4 नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के लिए संख्याबल के लक्ष्य निर्धारित किए गए तथा मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पदयात्रा के निर्धारित रूट प्लान, कार्यकर्ताओं की आवाजाही और विभिन्न पार्किंग स्थलों की व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और जिला सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में 4 नवंबर को हमीरपुर पहुंचें और पदयात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता के लिए सभी मंडलों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है।
बैठक में पदयात्रा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं, ताकि कार्यक्रम का संचालन निर्धारित योजना के अनुसार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें