एनसीएस पोर्टल के एआई उन्नयन से युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर, डिजिटल भारत की दिशा में बड़ा कदम : सुरेश कश्यप देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर स्वीकृत, रोजगार, कौशल और करियर मार्गदर्शन को एक मंच पर ला रही मोदी सरकार : कश्यप

शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल के उन्नयन और उसके प्रभाव से संबंधित प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनसीएस पोर्टल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्लाउड आधारित तकनीक और ओपन डिजिटल आर्किटेक्चर से सशक्त बनाकर इसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार एनसीएस पोर्टल अब केवल नौकरी खोजने का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, कौशल विकास, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रोजगार मेलों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने वाला व्यापक “सिंगल विंडो” मंच बन चुका है। इससे देश के करोड़ों युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर (Model Career Centres) को स्वीकृति प्रदान की है, जो युवाओं को रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही राज्यवार एवं जिलावार रोजगार चाहने वालों, नियोक्ताओं और रिक्तियों की जानकारी भी एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे रोजगार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है।
सुरेश कश्यप ने बताया कि एनसीएस पोर्टल पर अब AI आधारित इंटेलिजेंट जॉब मैचिंग, स्किल गैप एनालिसिस, व्यक्तिगत रोजगार सुझाव, AI इंटरव्यू कोच तथा भाषिणी के माध्यम से बहुभाषी सुविधा जैसी आधुनिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इससे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने में बड़ी सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए रोजगार, कौशल विकास और डिजिटल तकनीक को एकीकृत कर रही है। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत को विश्व की अग्रणी कौशल अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
Public Updates 24
Author: Public Updates 24

About US Public News Update 24 In an era where information travels faster than ever, Public News Update 24 stands as a trusted source of credible, balanced, and impactful journalism. As a bilingual news portal, we bring stories to our readers in both English and Hindi, ensuring that important news reaches every section of society without barriers of language. Our commitment goes beyond simply reporting events. We strive to uncover the facts, provide context, and present every story with fairness, accuracy, and responsibility. From the heart of local communities to major developments across India and around the world, Public News Update delivers news that informs, engages, and empowers. Whether it is politics, governance, education, business, health, technology, sports, culture, entertainment, or social issues, our editorial team works tirelessly to ensure readers receive timely and trustworthy updates. We believe journalism is not just about breaking news—it's about building awareness, encouraging dialogue, and strengthening democracy through informed citizens. Our Vision To become a leading digital news platform that upholds the values of truth, transparency, and public interest while connecting audiences through quality journalism in both Hindi and English. Founder & Editor Dinesh Agarwal, Founder and Editor of Public News Update24, leads the...

Leave a Comment