[gtranslate]

अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह-प्रभारी दर्शना सिंह को दी बधाई

हमीरपुर, 23 सितंबर 2026:
भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह-प्रभारी दर्शना सिंह को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर किए गए संगठनात्मक फेरबदल के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण के साथ हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।

उन्होंने नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से निरंतर मजबूत हो रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त होगा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने श्रीकांत शर्मा एवं दर्शना सिंह को उनके नए दायित्व के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें