[gtranslate]

आईईसी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया मोहाली की आईटी कंपनी का भ्रमण सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी की बारीकियों से हुए रूबरू

 

बद्दी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग एवं टीपीओ सेल की ओर से 13 अक्टूबर को मोहाली स्थित एवापटेक सॉल्यूशंस (Avaptech Solutions) का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आईटी इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों, आधुनिक तकनीकों और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अशोक पुरी एवं रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद ने विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने और आधुनिक तकनीकों के प्रति अपनी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

औद्योगिक भ्रमण में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल, एजाइल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, क्वालिटी एश्योरेंस और सॉफ्टवेयर डिप्लॉयमेंट की प्रक्रिया से अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, फुल-स्टैक डेवलपमेंट, डेवऑप्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को कंपनी में चल रहे प्रोजेक्ट्स का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिखाया गया, जिससे उन्हें वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों ने कंपनी के इंजीनियरों, प्रोजेक्ट मैनेजरों और एचआर विशेषज्ञों के साथ संवाद कर आईटी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, आवश्यक तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच की दूरी को कम करना रहा। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने और भविष्य की रोजगार चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें