[gtranslate]

आयुष कौंडल के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं, शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: अनुराग सिंह ठाकुर

 

 
हमीरपुर, 16 अक्टूबर 2026:
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला हमीरपुर के नल्टी निवासी युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष कौंडल के एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत खिलाड़ी के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आयुष कौंडल का इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। 67वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे इस युवा खिलाड़ी की असामयिक मृत्यु ने परिवारजनों, खेल जगत और क्षेत्रवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के कुपवी में प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद वापस लौटते समय कुपवी से लगभग चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे लगे टेलीफोन के खंभे के साथ आयुष का सिर टकराने से यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी किसी भी प्रदेश की खेल प्रतिभा और भविष्य की उम्मीद होते हैं। आयुष जैसे प्रतिभाशाली युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे क्षेत्र और खेल समुदाय के लिए भी अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में परिवार के दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने दिवंगत आयुष कौंडल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें