[gtranslate]

इटली से फिनलैंड पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

 

शिमला:     अपने अध्ययन प्रवास  को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्री इटली के प्रसिद्व शहर मिलान से वायुमार्ग द्वारा फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी पहुँचे। गौरतलब है कि  पठानियां 21 से 25 सितम्बर तक मिलान के अध्ययन प्रवास पर थे। मिलान  फैशन, खूबसूरती, इतिहास एवं आर्थिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसे फैशन और डिजाईन की राजधानी के नाम से  भी जाना जाता है।  अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान पठानियां ने कई महत्वपूर्ण स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर देश व प्रदेश के परिपेक्ष्य में इसका तुलनात्मक अध्ययन किया। इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि मिलान सपनों से भी सुन्दर है जिसे बसाने व बनाने में यहाँ के वास्तुकारों तथा शिल्पकारों ने अतुल्नीय योगदान दिया है।

      पठानियां ने भारतीय समुदायों तथा स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। पठानियां ने भारतीय समुदायों के लोगों  के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत उनका मूल देश है तथा वह वहाँ कमाए हुए धन का निवेश वह अपने देश मे ही करें ताकि भारत की आर्थिकी ज्यादा मजबूत हो और  स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारत विश्व का सबसे ज्यादा युवाओं का देश है। आज हमारे देश के युवाओं की आबादी पूरी दुनिया में सर्वाधिक है। उन्होने कहा कि हम इस युवा शक्ति का इस्तेमाल समृद्व  राष्ट्र निर्माण कि लिए करना चाहते हैं ताकि भारत विश्व की आर्थिक शक्ति बन सके।

       पठानियां 23 से 24 सितम्बर तक फिनलैंड की राजधानी हेलंसिकी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे तथा वहाँ से उनका फिनलैंड के प्रसिद्व महानगर रोवानीमी जाने का कार्यक्रम है जिसे फिनलैंड के लैपलैंड क्षेत्र की राजधानी कहा जाता है तथा इसे सांता क्लॉज का अधिकारिक गृह नगर माना जाता है। यह शहर आर्कटिक सर्कल के पास स्थित है और अपनी प्राकृतिक, सुन्दरता, उत्तरी रोशनी और जादुई माहौल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्व है। पठानियां 25 व 26 सितम्बर तक रोवानीमी के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें