[gtranslate]

उत्तर प्रदेश-   प्रयागराज के ये तीन दरोगा… न सिर्फ एक बेकसूर को फंसाया, बल्कि उसकी रकम भी हजम कर ली। अब भेद खुला तो सस्पेंड कर दिए गए।

उत्तर प्रदेश-   प्रयागराज

मध्य प्रदेश के रीवा निवासी विपिन कुमार पाठक की अगले महीने नवंबर में शादी है। उसकी शादी से जुड़ी चीजें खरीदने के लिए वह 15 अक्टूबर को प्रयागराज आए थे। उनके साथ उनके दोस्त आकाश सिंह भी थे।

इनके मुताबिक इलाहाबाद के नैली इलाके में उनकी कार की पुलिस ने जांच की। कार में 6.55 लाख रुपए मिले। पुलिस वालों ने पूछा तो उन्होंने बहन की शादी से जुड़ी खरीदारी की बात बताई। लेकिन मोटी रकम देखकर दरोगा का मन बहक गया।

यहां से खेल शुरू हुआ…
दोनों को नशे की पुड़िया बेचने के आरोप में पकड़ लिया। एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान 6.55 लाख रुपए मिलने की बात सामने आई, जबकि मुकदमे में 87,500 रुपए की बरामदगी दर्ज की गई। कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने दोनों युवकों से 40 पुड़िया स्मैक, नकदी, तमंचा, पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन मिलने का दावा किया था। अदालत ने कथित तौर पर बरामद असलहों का निरीक्षण करने के बाद टिप्पणी की थी कि वे चलने की स्थिति में नहीं लग रहे थे। उन पर जंग लगी हुई थी। तलाशी और बरामदगी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए थे।

कोर्ट ने गिरफ्तारी के तरीके और सुबूत में पेश किए गए सामान पर सवाल खड़ा कर दिया। पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज कर आरोपों की जांच कराने को कहा। नतीजा दोनों जेल नहीं गए। अदालत ने कहा कि पुलिस की भूमिका की जांच की जाए।

ऐसे फंसे तीनों…
पुलिस इस मामले में विभागीय जांच कर ही रही थी कि इस मामले में शामिल पुलिस वालों ने आकाश पाठक से किसी के माध्यम से कांटेक्ट किया। रकम वापस करने की बात कही गई। मोबाइल पर हुई इस बातचीत का ऑडियाे रिकाॅर्ड पुलिस के सीनियर अफसरों तक पहुंचा दिया गया।

अब इस मामले में तीनों दरोगा अरैल चौकी इंचार्ज विक्की गुप्ता, कांशीराम चौकी इंचार्ज रामानंद विश्वकर्मा और कारागार चौकी इंचार्ज नीलेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के मुताबिक तीनों के निलंबन की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, शुरुआती तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें