शिमला 2 अक्टूबर,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनके महान योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सत्य,अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी देश ही नही पूरे विश्व में याद किये जाते है।
अमित नंदा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा कि देश में जय जवान जय किसान का नारे देने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति ने देश में खाद्यान्न उत्पादन के लिये किसानों को व सीमा की रक्षा के लिए जवानों को प्रोत्साहित कर देश मे एक अनोखी पहल शुरू की थी। यही बजह है कि आज देश खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में बहुत हद तक आत्मनिर्भर बना है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की महासचिव जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस को अपने सभी महान नेताओं पर गर्व है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के साथ साथ पूरे विश्व को सत्य,अहिंसा का पथ व मानवता की जो राह दिखाई आज भी वह हमारा मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि देश कभी भी देश की आजादी के शूरवीरों के बलिदान के ऋण से मुक्त नही होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी देश के प्रेरणास्रोत थे और हमेशा रहेंगे।
इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव सोनिया चौहान, अनिता वर्मा, राज कुमारी सोनी, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, आंनद कौशल,राजेश शर्मा,राज कुमारी सोनी,एस के सहगल,राजेश वर्मा,पार्षद अश्वनी सूद व चमन प्रकाश,चंद्र जीत सिंह,विट्टू, मुकेश भाटिया, घारू, विन्दी कल्याण,सत्या वर्मा,नूतन ,नरेंद्र कुमार ,शक्त राम कश्यप,कमलेश ठाकुर, गोमा, कृष्णा जरयाल,दर्शन दास ,बलदेब सटीयान , रौशनी जस्टा, लता ठाकुर, ऋतू राजता, वंदना कुमारी, रेखा सोनी, रत्न सिंह व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस,सेवादल महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे









