शिमला : नगर पंचायत कंडाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नगर परिषद के अध्यक्ष ने विधानसभा स्थित कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कंडाघाट के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास कार्यों को गति देने की है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।










