[gtranslate]

फिर नीला ड्रम चर्चा में, इस बार निकला नोटों का जखीरा: जमीन के नीचे दफन थे कई ड्रम, 60 करोड़ की आशंका

प्रयागराज।

प्रयागराज के बरईपुर में पुलिस ने एक मकान में जमीन के अंदर ड्रमों में छिपाए करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। देर रात तक 4 करोड़ 30 लाख रुपए गिने जा चुके थे, 60 करोड़ रुपए होने की संभावना जताई जा रही है। बरईपुर (रामनगर) क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान के अंदर जमीन की खोदाई कराकर ड्रमों में छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपये के नोटों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी ने मकान के फर्श के नीचे बड़े-बड़े ड्रमों में नोटों की गड्डियां भरकर दबा रखी थीं। बुधवार देर रात तक बैंक और संबंधित विभागों की मशीनों के जरिए करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये की गिनती पूरी हो चुकी थी, जबकि सूत्रों का दावा है कि यह पूरी रकम 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक फर्म में काम करता था, वह नोटबंदी के दौरान वहां से बोरियों में भरे करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। गांव वापस लौटने के बाद उसने कई बीघा जमीन खरीदी और बाकी बची रकम को नीले/प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में भरकर अपने मकान के अंदर ही जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी पट्टीदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बहस के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए नोटों की बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के मकान को चारों तरफ से घेरकर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर जब मकान के भीतर जमीन की खोदाई शुरू कराई गई, तो एक के बाद एक कई ड्रम निकले। ड्रम खोलते ही नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसकर्मियों के भी एकबारगी होश उड़ गए। डीसीपी (गंगानगर) सोनम कुमार ने बताया कि नोटों की पूरी गिनती समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुल रकम की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिमला में जल संरक्षण के लिए एसजेपीएन और रोटरी क्लब आए साथ सामुदायिक भागीदारी से संवरेंगे प्राकृतिक जलस्रोत स्कूलों में जागरूकता अभियान, सूखते चश्मों का पुनर्जीवन और वर्षा जल संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे गए लक्ष्य, रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था पर भी बनी रणनीति

शहर चुनें