शिमला: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम शिमला सेंटर की दीदियों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की और उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश दिया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।









