[gtranslate]

भाजपा जिला पदाधिकारियों व जिला परिषद सदस्यों ने ग्वारड़ू पंचायत में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, आंगन उत्सव के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं को किया सम्मानित

 

 
टौणी देवी, 27 सितंबर 2026:
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ग्राम पंचायत ग्वारड़ू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत ग्वारड़ू के प्रधान अनिल काकू, जिला परिषद सदस्य मंजीत धीमान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगन उत्सव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को सराहा गया तथा समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय जल स्रोतों की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छ जल स्रोतों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें