[gtranslate]

वन एवं वन्यजीव अपराधों की जांच और अभियोजन पर आधारित फील्ड गाइड का विमोचन

 

वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण पुस्तिका ‘फील्ड गाइड—वन एवं वन्यजीव अपराधों की जांच और अभियोजन हेतु एक क्षेत्रीय मार्गदर्शिका’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तिका के लेखक डॉ. संजय सूद, भारतीय वन सेवा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) तथा श्री एन. रविशंकर, भारतीय वन सेवा, उप अरण्यपाल हैं।

यह फील्ड गाइड वन एवं वन्यजीव अपराधों की पहचान, जांच और अभियोजन की प्रक्रिया में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत वन कर्मचारियों को वन एवं वन्यजीव अपराधों से संबंधित मामलों में आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना तथा उनकी कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना है।

वन एवं वन्यजीव अपराधों की प्रभावी जांच, साक्ष्यों के उचित संकलन, दस्तावेजीकरण तथा कानूनी प्रक्रियाओं के अनुपालन में ऐसी मार्गदर्शिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पुस्तिका वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहायक सिद्ध होगी।

पुस्तिका का विमोचन वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह के दौरान गणमान्य अतिथियों एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

यह प्रकाशन वन एवं वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ वन अपराधों की रोकथाम तथा कानूनी कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें