[gtranslate]

हमीरपुर पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों में भाजपा की जीत, अध्यक्ष पद पर 17 में से 10 मत भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में,आशीष शर्मा

उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी निर्विरोध निर्वाचित; मुख्यमंत्री के गृह जिले में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन की लहर ने सरकार की नाकामियां उजागर कीं:

हमीरपुर, 31 अगस्त 2026:
हमीरपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज संपन्न हुए चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए वासु देव को 17 में से 10 मत प्राप्त हुए, जबकि रानी देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर और सदर विधायक आशीष शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासु देव और उपाध्यक्ष रानी देवी को जीत की बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा शुरू से ही पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर स्पष्ट नहीं रही। सरकार ने पहले पंचायत राज चुनावों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक टालने का प्रयास किया, लेकिन माननीय न्यायालय के हस्तक्षेप और दबाव के बाद सरकार को आखिरकार चुनाव करवाने पड़े।

उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनावों में भाजपा ने प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता का विश्वास हासिल किया। इसके बावजूद सरकार ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को भी लंबे समय तक टालने का प्रयास किया। यह देरी सरकार की राजनीतिक मंशा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उसके दृष्टिकोण पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आशीष शर्मा ने कहा कि अंततः सत्य की ही जीत होती है और आज हमीरपुर पंचायत समिति के परिणाम इसका स्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में पहले पंचायत राज चुनावों में जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया और अब पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों ने भी अपने फैसले के माध्यम से प्रदेश सरकार को आईना दिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता और जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश सरकार की नाकामियों, जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को टालने की कोशिशों को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंचायत स्तर से लेकर पंचायत समिति तक भाजपा के प्रति लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में जनता का भरोसा भाजपा की नीतियों और नेतृत्व के साथ है।

आशीष शर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासु देव और उपाध्यक्ष रानी देवी पंचायत समिति हमीरपुर के विकास कार्यों को नई गति देंगे तथा सभी निर्वाचित सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें