शिमला: देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत की संसद की मेजबानी में आयोजित होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष को इस अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि यह दो दिवसीय सम्मेलन 26 व 27 अक्तूबर, 2026 को संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कुलदीप सिंह पठानियां इस सम्मेलन में भाग लेने 25 अक्तूबर, 2026 को शिमला से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस सम्मेलन का केन्द्रीम विषय “ऐसी संसदो को मजबूत करना जो विकास के केन्द्र में व्यक्ति, समाज और उसकी वास्तविक जरूरतों को रखें”।
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देश और 10 पार्टनर देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी और संसदीय शिष्टमण्डल भाग लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे तथा सम्मेलन को सम्बोधित भी करेंगे जबकि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य बदलती दुनियां में संसदों की सहनशीलता बढ़ाना, कृत्रिम बुद्विमता और डिजिटल तकनीकों को मानव-केंद्रित बनाना, वैश्विक शासन को अधिक प्रतिनिधि बनाना तथा सतत और समावेशी विकास पर चर्चा करना होगा। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां भी इस सम्मेलन में अपना उदबोधन देंगे।










