आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
पालमपुर (काँगड़ा)। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (CSK HPKV), पालमपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
स्नातक कार्यक्रम (CUET/NEET आधारित)
- बी.वी.एससी. एंड ए.एच. (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी)
- बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
- बी.टेक. (फूड टेक्नोलॉजी)
स्नातक कार्यक्रम (मेरिट आधारित)
- बी.एससी. (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) फिजिकल साइंसेज (फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथमेटिक्
स) - बी.एससी. (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) लाइफ साइंसेज (बॉटनी/जूलॉजी/केमिस्ट्री)
- बी.एससी. (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस
- बी.एससी. (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन)
स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. कार्यक्रम
- एम.एससी. एग्रीकल्चर, एम.वी.एससी., एम.एससी. कम्युनिटी साइंस एवं एम.एससी. बेसिक साइंसेज
- पीएच.डी. एग्रीकल्चर, पीएच.डी. वेटरनरी साइंस, पीएच.डी. कम्युनिटी साइंस एवं पीएच.डी. बेसिक साइंसेज
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें तथा प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड एवं अन्य निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।







