हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्ययोजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर द्वारा 26 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय, नारकंडा के सम्मेलन कक्ष में विधिक जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर के निर्देशन में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के सदस्यों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान साइबर धोखाधड़ी से बचाव, बाल विवाह निषेध, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संवैधानिक मूल्यों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नागरिकों की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विकास खंड अधिकारी, नारकंडा से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विधिक जागरूकता का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।
जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेकर विधिक जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

वृहद पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान भी होगा आयोजित
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जुलाई माह की कार्ययोजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर द्वारा 26 जुलाई, 2026 को नारकंडा में वृहद पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत वन विभाग के निहारी वन क्षेत्र, नारकंडा में दोपहर 12:00 बजे से व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण, रखरखाव एवं उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, प्रदूषण की रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय जलवायु के अनुरूप देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नागरिकों के संवैधानिक एवं वैधानिक दायित्वों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संबंधी उल्लंघनों के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी उपायों एवं शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी साझा की जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जा सके तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।