राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष नरेश चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  पदभार संभाला

शिमला 6 अगस्त,प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अनुसूचित जाति विभाग का जल्द ही राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रेदश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश सरकार के मंत्री,वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष नरेश चौहान के आज प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में  पदभार संभालने से पूर्व  प्रदेशभर से आये अनुसूचित जाति विभाग के  जिला व ब्लॉक के अध्यक्षों,विभाग के  कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहना कर, ढोल नगाड़ों के साथ  उनका स्वागत व सम्मान किया।
नरेश चौहान ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें प्रदेश में अनुसूचित जाति से जुड़े सभी लोगों की मदद के लिये आगे आना होगा जो किसी न किसी बजह से सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित रहें हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों की हर तरह से मदद की है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को  मजबूत करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी उन पर है और इस जिम्मेदारी को उन्हें  पूरी ईमानदारी से निभाना होगा।
नरेश चौहान ने अपनी इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व मालिकार्जन खरगे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रजनी पाटिल,अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी सांसद कर्म वीर बौद्ध, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर,अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा ने अपने अपने संबोधन में नरेश चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में 33 प्रतिशत से अधिक आवादी  अनुसूचित जाति हिमाचल प्रदेश में निवास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिये यह आवादी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति के लिए अनेक योजनाएं बना कर उनका उत्थान किया,जबकि अन्य दलों ने चुनावों के समय उन्हें वोट बैंक के तौर पर ही समझा। उन्होंने इन दलों के प्रति आगाह करते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये एकजुट होकर आगे आने को कहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी यशपाल तनाईक उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चेतराम ठाकुर महासचिव धर्मेंद्र धामी ,हरेन्द्र सैन घनश्याम चाँद मोहन नेगी जीत राम पंवार जिला अध्यक्ष चमन प्रकाश भूपिन्दर कौशल गुरदयाल पंवार रमेश कैंडल सी डी बंसल यशपाल विनोद भाटिया कृष्ण सिंह ,शकुन्तला कश्यप चमन राही पलक राम कश्यप  व विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व विभाग के सकेडो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Public Updates 24
Author: Public Updates 24

About US Public News Update 24 In an era where information travels faster than ever, Public News Update 24 stands as a trusted source of credible, balanced, and impactful journalism. As a bilingual news portal, we bring stories to our readers in both English and Hindi, ensuring that important news reaches every section of society without barriers of language. Our commitment goes beyond simply reporting events. We strive to uncover the facts, provide context, and present every story with fairness, accuracy, and responsibility. From the heart of local communities to major developments across India and around the world, Public News Update delivers news that informs, engages, and empowers. Whether it is politics, governance, education, business, health, technology, sports, culture, entertainment, or social issues, our editorial team works tirelessly to ensure readers receive timely and trustworthy updates. We believe journalism is not just about breaking news—it's about building awareness, encouraging dialogue, and strengthening democracy through informed citizens. Our Vision To become a leading digital news platform that upholds the values of truth, transparency, and public interest while connecting audiences through quality journalism in both Hindi and English. Founder & Editor Dinesh Agarwal, Founder and Editor of Public News Update24, leads the...

Leave a Comment