[gtranslate]

कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई।

दिनाँक : 19-10-2026

शिमलाः

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि दशहरा पर्व अधंकार पर प्रकाश, झूठ पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसे सम्पूर्ण देशवासी बड़े श्रद्धाभाव उल्लास तथा पारम्परिक तरीके से मनाते हैं। यह पर्व हिन्दुओं का ऐतिहासिक तथा कई पौराणिक घटनाओं पर आधारित है। एक मान्यता अनुसार इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था वहीं भगवान श्री राम ने इसी दिन असुरों के राजा रावण के साथ निर्णायक युद्ध कर उनको पराजित किया था जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

     पठानियां ने कहा कि हमें इन पौराणिक घटनाओं से सीख लेनी चाहिए तथा इसे अपने जीवन के सिद्धान्तों के साथ जोड़ना चाहिए। पठानियां ने कहा कि अच्छाई का मार्ग जरूर कठिन है लेकिन यह दीर्घकालीन है जबकि बुराई असत्य पर आधारित अल्पकालीन है।

      इस अवसर पर पठानियां ने सभी प्रदेश तथा देश वासियों के सुखद तथा समृद्ध जीवन की कामना की है तथा भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की नेक सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें