विधायक अनुराधा राणा ने राजीव भवन में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
राजीव भवन में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विधायक लाहौल-स्पीति, चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश एवं प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ प्रवक्ता सुश्री अनुराधा राणा जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए दिए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती उमंग बांगा, श्रीमती उमा सूद,श्रीमती शशि,श्रीमती रमा, दीक्षा, मुकेश भाटिया सहित जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती जो जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर पूरे देश में मनाई जाती है l इस अवसर पर पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में शिमला ज़िला के पदाधिकारियों संग पुष्पांजलि अर्पित कर बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन,आदर्शों एवं आदिवासी समाज के प्रति दिए गए योगदानों पर विचारों का आदान प्रदान किया गया l बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करते हुए अंग्रेजी शासन से लोहा लिया और मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में प्राणों की आहुति दी l ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी तथा आदिवासी समाज के रक्षक एवं प्रेरणास्रोत श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन.. मौके पर शिमला ज़िला से पार्षद श्रीमती उमंग बांगा जी,DCC उपाध्यक्ष श्रीमती उमा जी, श्रीमती रमा जी, श्रीमती शशि जी, सुश्री दीक्षा जी,श्री मुकेश भाटिया जी तथा ज़िला लाहौल स्पीति के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री राहुल ठाकुर जी तथा अन्य युवा साथी गण मौजूद रहे l शिमला ज़िला अर्बन से अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह जी के सहयोग के लिए विशेष आभार.. जय हिंद, जय जोहार, जय कांग्रेस










