शिमला, 3 नवंबर:
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर बुशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का आज आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने शिमला के चमियाना स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।नंद लाल के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। वह लगातार चार बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।










