स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा – उपायुक्त स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बचत भवन में आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी (छात्र एवं छात्राएं), स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियां आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत करेंगी। वहीं, पुलिस एवं होमगार्ड के बैंड समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। परेड का पूर्वाभ्यास सामान्यतः 11 अगस्त से आरंभ किया जाएगा।

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की जिम्मेदारी जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) एवं जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ), शिमला को सौंपी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल की जाएंगी। आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण का कार्य सहायक आयुक्त (एसी टू डीसी) द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। यदि समारोह राज्य स्तरीय घोषित होता है तो आमंत्रण पत्रों की छपाई सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा करवाई जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह के लिए ध्वनि विस्तारक (पब्लिक एड्रेस) प्रणाली की व्यवस्था डीपीआरओ कार्यालय द्वारा की जाएगी। रिज मैदान की स्वच्छता एवं साफ-सफाई का दायित्व नगर निगम शिमला निभाएगा, जबकि अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एसी टू डीसी कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। समारोह के उपरांत मिठाइयों के वितरण की व्यवस्था नगर निगम शिमला करेगा।

बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शिमला तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है तथा इसका आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित समारोह में आम जन को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिमाचल की भूमिका अहम रही है। इसकी जानकारी आज की पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को दिया जाएगा प्रशस्ति प्रमाण पत्र
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रतिभागियों के नाम की सूची एसी टू डीसी कार्यालय में कार्यक्रम से पूर्व ही जमा करवाने होंगे।

*अतुलनीय कार्य करने वाले लोग भी किए जाएंगे सम्मानित *
सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिला भर से ऐसे लोगों को चयन किया जाएगा जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का सफल प्रयास किया । उपायुक्त ने सभी विभागों से ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ये रहे मौजूद
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त सचिन कँवल, एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एएसपी गौरवजीत सिंह, एसडीएम ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा लेख राज भारद्वाज सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Public Updates 24
Author: Public Updates 24

About US Public News Update 24 In an era where information travels faster than ever, Public News Update 24 stands as a trusted source of credible, balanced, and impactful journalism. As a bilingual news portal, we bring stories to our readers in both English and Hindi, ensuring that important news reaches every section of society without barriers of language. Our commitment goes beyond simply reporting events. We strive to uncover the facts, provide context, and present every story with fairness, accuracy, and responsibility. From the heart of local communities to major developments across India and around the world, Public News Update delivers news that informs, engages, and empowers. Whether it is politics, governance, education, business, health, technology, sports, culture, entertainment, or social issues, our editorial team works tirelessly to ensure readers receive timely and trustworthy updates. We believe journalism is not just about breaking news—it's about building awareness, encouraging dialogue, and strengthening democracy through informed citizens. Our Vision To become a leading digital news platform that upholds the values of truth, transparency, and public interest while connecting audiences through quality journalism in both Hindi and English. Founder & Editor Dinesh Agarwal, Founder and Editor of Public News Update24, leads the...

Leave a Comment