झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल*

कहा,,विधानसभा से लेकर सड़कों तक सरकार को चेताया, लेकिन अहंकार में डूबी कांग्रेस ने नहीं मानी बात; भाजपा सरकार बनते ही हर घोटाले की होगी निष्पक्ष जांच

शिमला । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का पर्याय बन चुकी है। भाजपा ने विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार सरकार को जनविरोधी फैसलों, नियम-कानूनों के उल्लंघन और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर चेताया, लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने कभी कोई सुधार करने का प्रयास नहीं किया। परिणामस्वरूप आज प्रदेश में ऐसे-ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनकी पहले कभी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।
राकेश जमवाल ने कहा कि पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान रातों-रात नियम बदलना लोकतंत्र और संविधान की भावना पर सीधा प्रहार था। चुनाव प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव कर कांग्रेस सरकार ने सत्ता का खुला दुरुपयोग किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए। इसी तरह प्रदेश के युवाओं के साथ भी लगातार धोखा किया गया और रोजगार के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनविरोधी निर्णयों को जनता के सामने लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चार्जशीट तैयार करने हेतु समिति का गठन किया है। प्रदेशभर से तथ्यों और दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। भाजपा इस चार्जशीट को जनता के बीच लेकर जाएगी और आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। चाहे कोई अधिकारी हो, मंत्री हो या कोई अन्य प्रभावशाली व्यक्ति, कानून से ऊपर कोई नहीं होगा।
कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर झूठ बोलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए राकेश जमवाल ने कहा कि यदि झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी पूरी मंत्रिपरिषद स्वर्ण पदक जीतकर आती। पहले यह माना जाता था कि सरकारें कम से कम विधानसभा के भीतर तथ्यों के आधार पर बोलती हैं, लेकिन यह प्रदेश के इतिहास की पहली सरकार है जिसने सदन के भीतर भी जनता को गुमराह करने का काम किया। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से पूरी तरह उठ चुका है।
मुख्यमंत्री के 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर दिए जा रहे बयानों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भविष्यवक्ता बनने में व्यस्त हैं। कभी भाजपा के विधायकों की संख्या बताते हैं तो कभी भाजपा के मुख्यमंत्री की भविष्यवाणी करते हैं। जनता ने उन्हें प्रदेश चलाने की जिम्मेदारी दी थी, भविष्य बताने की नहीं। उनके बयान इस बात का प्रमाण हैं कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को देखकर पूरी तरह बौखला चुकी है।
राकेश जमवाल ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। मंडी, धर्मशाला और सोलन में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर चल चुकी है। यह परिणाम 2027 के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर हैं और आने वाले समय में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा सनातन विरोधी सोच से जुड़ा रहा है। भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के समय कांग्रेस का रवैया पूरे देश ने देखा है। यदि किसी भी मामले में कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना किसी तथ्य के भाजपा को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक आदत बन चुकी है।
राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हर झूठ, हर घोटाला और हर जनविरोधी निर्णय भाजपा की चार्जशीट का हिस्सा बनेगा। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उसके कुशासन, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब मिलेगा।

Public Updates 24
Author: Public Updates 24

About US Public News Update 24 In an era where information travels faster than ever, Public News Update 24 stands as a trusted source of credible, balanced, and impactful journalism. As a bilingual news portal, we bring stories to our readers in both English and Hindi, ensuring that important news reaches every section of society without barriers of language. Our commitment goes beyond simply reporting events. We strive to uncover the facts, provide context, and present every story with fairness, accuracy, and responsibility. From the heart of local communities to major developments across India and around the world, Public News Update delivers news that informs, engages, and empowers. Whether it is politics, governance, education, business, health, technology, sports, culture, entertainment, or social issues, our editorial team works tirelessly to ensure readers receive timely and trustworthy updates. We believe journalism is not just about breaking news—it's about building awareness, encouraging dialogue, and strengthening democracy through informed citizens. Our Vision To become a leading digital news platform that upholds the values of truth, transparency, and public interest while connecting audiences through quality journalism in both Hindi and English. Founder & Editor Dinesh Agarwal, Founder and Editor of Public News Update24, leads the...

Leave a Comment